फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भीषण गर्मी से लोग परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जून की तपिस व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। दोपहर में बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बाजार में शीतल पेयजल की मांग अधिक रही।
विज्ञापन



जिले में गर्मी के कहर से सभी त्रस्त हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही उमस भरी गर्मी चरम पर रही। सुबह तेज धूप निकली तो दोपहर तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से उमस भी बनी रही, जिससे लोग पसीने में तर-बतर रहे। दोपहर के समय बाजार संग सड़कों पर आवाजाही कम रहने से सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा लपेटे व सिर पर कैप व छाता लगाए नजर आए।



उधर, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाहर नहीं निकलने के प्रति सचेत किया है। साथ ही डिहाईड्रेशन से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को ढक कर रखने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि वृद्ध, बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति विशेष रूप से सतर्क रहें। अधिक तापमान में बाहर जाने से बचें और घर में ठंडी जगह पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें