फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी के तेवर ओर तल्ख, उमस से लोग बेहाल

Sun, 28 Apr 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमस व तेज गर्मी ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। दोपहर में काम से बाहर निकलने वालों का हाल-बेहाल है, तो वहीं, उमस से लोग पसीना से तरबतर रहते हैं। सहालग सीजन होने के बावजूद सड़क व बाजार में सन्नाटा रहा। बाहर निकले लोग छांव की तलाश करते रहे। हर दिन गर्मी के तेवर और भी तल्ख होते जा रहे हैं। शनिवार को तेज धूप से तो आंशिक राहत नजर आई लेकिन, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। दिनभर लोग गर्मी से परेशान होते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। निजी संसाधन से सिंचाई कर बचा रहे फसल
विज्ञापन

गर्मी और तेज धूप से खेतों में खड़ी फसलें भी सूख रही हैं। फसलों को गर्मी से बचाने के लिए किसानों को निजी संसाधनों से जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उन पर आर्थिक बोझ अधिक पड़ रहा है। इधर, तेज धूप, गर्म हवा से बेहाल राहगीर पानी की तलाश में भटकते रहे। दोपहर में वाटर कूलरों व हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही। धूप के चलते वाटर कूलरों से गर्म पानी निकलने से लोगोंं ने दुकानों से बोतल बंद पानी खरीद कर प्यास बुझाई। गन्ने के रस, नींबू पानी, लस्सी शीतल पेय की भी बिक्री हुई।

अभी राहत मिलने नहीं है आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। 7.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बताया कि आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने एवं हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें