अमेठी सिटी। पेंशन संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर हर वर्ष की तरह 17 दिसंबर को पेेंशनर दिवस मनाया जाएगा। इसमें सभी विभागाध्यक्षों के साथ पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को अपनी पेंशन प्राप्त करने में कई तरह की समस्याएं आती हैं और उन्हें भटकना पड़ता है। पेंशनर्स की इन समस्याओं के निराकरण के लिए शासन ने पेंशनर दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम निशा अनंत ने कोषाधिकारियों को 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस कार्यक्रम आयोजित कर पेंशन संबंधी समस्याएं निस्तारित करने और पेंशन सुविधाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि पेंशन दिवस में पेंशनर स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं। संवाद