अमेठी सिटी। बुजुर्गों को पेंशन दिलाने के लिए उनका आधार प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग कराने के लिए सभी ब्लॉकों में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कैंप की तारीख निर्धारित करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
जिले में वृद्धावस्था पेंशन के नए 17,358 और पुराने 1,423 लाभार्थी हैं। इनका आधार प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग को पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को भेटुआ, गौरीगंज, जगदीशपुर, बाजारशुकुल व सिंहपुर में कैंप का आयोजन कराया जाएगा।
सात दिसंबर को भादर, मुसाफिरखाना, बहादुरपुर, जामो व शाहगढ़ तथा 11 दिसंबर को संग्रामपुर, नगर पालिका परिषद जायस, नगर पंचायत मुसाफिरखाना व 12 दिसंबर को अमेठी, नगर पालिका परिषद गौरीगंज व नगर पंचायत परिसर अमेठी में शिविर का आयोजन कराया जाएगा। (संवाद)