फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का जल्द हो निस्तारण

Tue, 23 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीडीओ सचिन कुमार सिंह ने जिला उद्योग बंधु, औद्योगिक व व्यापारिक सुरक्षा फोरम और एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीडीओ सचिन कुमार सिंह ने औद्योगिक इकाइयों और व्यापारिक बंधुओं से प्राप्त सभी प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने का संबंधित अफसरों को निर्देश दिया। बैठक का संचालन करते हुए उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्रों में अनधिकृत व्यक्तियों के कब्जे हटाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र, विद्युत कनेक्शन और अन्य विभागीय समस्याओं पर चर्चा की।
निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। निवेशकों के साथ किए गए एमओयू के क्रियान्वयन और उन्हें धरातल पर उतारने की चर्चा करते हुए उद्योग स्थापना में किसी भी विभाग से समस्या आने पर समिति को सूचना दी जाए, प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देने की बात कही। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राजेश द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें