फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में जुलूस निकालने से पीठाधीश्वर खफा

Fri, 04 Oct 2024 04:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस कस्बे में अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से दो दिन पूर्व हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में निकाले गए कैंडल मार्च को लेकर सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर नाराज हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को वीडियो जारी कर नाराजगी जताई है और बिना अनुमति जुलूस निकालने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



दरअसल जायस कस्बे में दो दिन पूर्व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इस्राइली हमले में मारे गए हिज्बुल्लाह कमांडर हसन नसरल्लाह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आठ लोगों को जेल भेजा है। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी बाबा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के जरिए उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई है।

मौनी महाराज ने वीडियो जारी कर कहां कि जो आतंकवादी संगठन है। उसके समर्थन में यहां के लोग जुलूस निकल रहे हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि जो आतंकवादी संगठन के लोग बैठे हैं, उनके गुर्गे यहां निवास कर रहे हैं। इस प्रदर्शन से यह लगता है कि यहां पर एक जिहादी माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मौनी महाराज ने कहा कि घटना से लोगों में भय है और मैं प्रशासन और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। ऐसी कार्रवाई की जाए कि दोबारा इस कार्य को करने का दुस्साहस कोई भी न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें