फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रदर्शन के बीच जाम में फंसे राहगीर व एंबुलेंस

Wed, 25 Dec 2024 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
2 गौरीगंज बाजार में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर माहौल काफी गर्म दिखा। शहर में प्रदर्शन के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। इसके साथ ही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन




भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस और बसपा का प्रदर्शन जुलूस निकला। इस दौरान दोनों दलों के भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने से शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा।



जामो मोड़ से हनुमान तिराहे के पास दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के एक साथ गुजरने के चलते लंबा जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस के साथ चार पहिया, दो पहिया वाहन सहित अन्य राहगीर जाम में फंसे रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें