फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन पुरवों के लिए बनेंगे पक्के मार्ग

Tue, 16 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज ब्लॉक के तीन पुरवों में पक्के संपर्क मार्गों के निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने 1.09 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डामरीकृत सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। लंबे समय से खराब रास्तों के कारण परेशान ग्रामीणों में अब बेहतर आवागमन की सुविधा की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन




प्रस्ताव के अनुसार शाहगढ़ ब्लॉक के पछेला गांव में करीब 31 लाख रुपये, गौरीगंज ब्लॉक के पहाड़गंज स्थित पूरे गोसाई पुरवा में लगभग 19 लाख रुपये और पंडरी गांव के पूरे पूरन पुरवा तक करीब 59 लाख रुपये से डामरीकृत मार्ग बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। इन तीनों पुरवों की कुल आबादी लगभग 500 है। ग्रामीणों को अब तक कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में कीचड़ और फिसलन के कारण आवागमन और कठिन हो जाता है।


ग्रामीणों की शिकायतों के बाद लोक निर्माण विभाग ने संबंधित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराया। इस दौरान सड़क की चौड़ाई, मिट्टी की स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था और आसपास मौजूद संरचनाओं की जांच की गई। इसके बाद तकनीकी मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार किया गया। विभागीय स्तर पर मार्ग निर्माण को आवश्यक मानते हुए इसे प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से स्कूल, बाजार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। गांवों में आवाजाही सुचारु होने से दैनिक जीवन में होने वाली दिक्कतें भी कम होंगी। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।



लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों मार्गों के निर्माण से जुड़ा प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें