फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुखार-टीबी के मरीजों की होगी पहचान

Fri, 02 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रैली रवाना करते जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संचारी रोगों से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को जिले में विशेष अभियान की शुरुआत हुई। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सीडीओ पूजा साहू और सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण और 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 11 विभाग मिलकर काम करेंगे। आशा और एएनएम घर-घर जाकर बुखार व टीबी के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगी।

शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वानाशी छिड़काव व कूड़ा निस्तारण होगा, जबकि गांवों में साफ-सफाई, हैंडपंप मरम्मत और पेयजल व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उपचार दिलाएगा। उधर, फुरसतगंज सीएचसी में भी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें