फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी में बढ़े बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज

Sun, 15 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच खांसी, बुखार संग डिहाइड्रेशन व पेट दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे में मरीज भारी तादाद में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने जांच कराने के बाद दवा व सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में शनिवार को 852 मरीजों की ओपीडी हुई। ओपीडी में अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के शामिल थे। इसके अलावा इस मौसम में त्वचा के राेग मामले भी बढ़ रहे हैं। सांस संबंधी मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।


जुकाम के साथ लोग सीने में जकड़न की शिकायत कर रहे हैं। वहीं पेट दर्द की शिकायत करने वाले मरीजों में पेट के संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद ने बताया कि इस मौसम में सावधानी अधिक रखनी जरूरी है। मरीजों की जांच कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें