अमेठी सिटी। मौसम में हो रहे बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। बुधवार को जिला अस्पताल में 966 मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण हुआ। इनमें बुखार के 421, खांसी के 121, ठंड लगने के 123, जुकाम के 145 सहित अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज शामिल रहे।
अस्पताल में रोजाना लगभग 150-200 मरीज खांसी और 100-150 मरीज जुकाम के पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में अक्सर लोग लापरवाही कर रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अमित यादव का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर असर पर पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना दो सौ मरीज खांसी जुकाम और गले में खराश के पहुंच रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
- सुबह-शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें।
- ठंडी चीज खाने से बचें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- जुकाम होने पर मास्क लगाएं।
- समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
मौसम में बदलाव आते ही लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरु कर दी है। जिसके कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में खांसी और जुकाम के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है।
- डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस