आरोग्य मेले में मौजूद चिकित्सक व मरीज
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की सभी पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज आए। इसमें गर्मी से त्वचा रोग व पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रहीं। मेले में नामित 58 चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार करते हुए दवा देते हुए रोग से बचाव की विधि बताई।
जिले में रविवार को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में 2420 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 954 पुरुष, 1146 महिला व 320 बच्चे शामिल रहे। मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों पांच मरीजों को हायर सेंटर के लिए संदर्भित किया गया।
मेले में 70 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाकर वहीं पर मुहैया कराया गया। सीएमओ विमलेंदु शेखर ने बताया कि सभी स्थलों पर कुल 58 चिकित्सक व 171 पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे। उपचार के दौरान 234 बुखार, शुगर के 197, त्वचा रोग के 217, पेट दर्द के साथ 190, गैस्ट्रों के 251 तथा 96 गर्भवती समेत अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया गया।
कहा कि कई दिनों से पेट दर्द, उलटी व डायरिया के साथ बुखार से पीड़ित होने पर तत्काल नजदीक की सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराएं। बताया कि मरीजों को उपचार में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए नामित नोडल अफसरों ने आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।