फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जांच ठप होने से भटकते रहे मरीज

Fri, 07 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1230 मरीज पहुंचे, लेकिन बिजली बाधित रहने से एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकीं। इससे बड़ी संख्या मरीजों का उपचार प्रभावित रहा।
विज्ञापन


ओपीडी खुलते ही मेडिसिन, हड्डी रोग, नेत्र, त्वचा, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं लिखीं और कई मरीजों को जांच कराने के लिए रेडियोलॉजी विभाग भेजा, लेकिन बिजली नहीं होने से सभी जांचें ठप रहीं। इससे उपचार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। कई मरीज घंटों तक जांच शुरू होने का इंतजार करते रहे।

रेडियोलॉजी विभाग में प्रतिदिन औसतन 150 से अधिक एक्सरे, 30 सीटी स्कैन और 20 से 25 अल्ट्रासाउंड जांच होती हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली बाधित रहने से इनमें से कोई जांच नहीं हो सकी। दुर्घटना में घायल राजा फत्तेपुर निवासी माधुरी देवी सुबह से व्हीलचेयर पर एक्सरे कक्ष के बाहर इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन


उनके तीमारदार रंजीत कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने एक्सरे और सीटी स्कैन के बाद ही आगे का उपचार शुरू करने की बात कही थी। करनगांव निवासी राजपती ने बताया कि पेट दर्द के कारण चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी थी, लेकिन बिजली नहीं होने से उन्हें बिना जांच लौटना पड़ा।

बिजली न होने से एसी, कूलर और लिफ्ट भी बंद रहे। बुजुर्ग मरीजों, महिलाओं और तीमारदारों को सीढ़ियों से आना-जाना पड़ा। इससे अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। मरीजों ने जांच व्यवस्था जल्द बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें