फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खास पसंद बने पठानी व लखनवी डिजाइन के कुर्ते

Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ईद के त्योहार पर नए कपड़े खरीदने की परंपरा से बाजार गुलजार दिख रहे हैं। मुकद्दस रमजान पर नए लिबास को खरीदने की तैयारियों में रोजेदार शिद्दत से जुटने लगे हैं। बाजार में इस बार पठानी व लखनवी डिजाइन के कुर्ते काफी पसंद किए जा रहे हैं। लोग कपड़ा खरीदकर भी अपनी पसंद के कुर्ते बनवा रहे हैं।
विज्ञापन



बाजारों में खास तौर पर कपड़ा, टोपी, रूमाल, इत्र, जूते-चप्पल, चूड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। रेडीमेड गारमेंट की दुकान, लेडीज सूट और अन्य थोक कपड़ा व्यापारियों के यहां भी खरीदारों की भीड़ जुटी है। महिलाएं व युवतियां खास तौर पर एलीन शूट, शरारा सूट, क्रैप टॉप, गाउन, प्लाजो, इंडो ग्राप, बनारसी शरारा, लांग गाउन, कुटि पैंट को विशेषतौर पर पसंद किया जा रहा है। गौरीगंज के चौक बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद राइन ने बताया कि ईद को लेकर कुर्ता-पायजामा के कपड़े की इस बार रेडीमेड से ज्यादा मांग दिख रही है।


परिवारों में सभी के बन रहे एक जैसे कपड़े
चौक बाजार स्थित दर्जी का काम करने वाले शिव कुमार ने बताया कि इस बार परिवारों से एक जैसी डिजाइन के कपड़े सिलने के ऑर्डर ज्यादा आ रहे हैं। एक ही परिवार के अगर चार से पांच सदस्य हैं तो वह एक ही डिजाइन के कुर्ते बनवा रहे हैं। मैचिंग का ट्रेंड अधिक चल रहा है। इसके लिए एक ही तरह के कुर्ते के कॉलर के डिजाइन, बटन, बाजू के डिजाइन बनाए जा रहे हैं। सुल्तान सिद्दीकी ने बताया कि ईद को लेकर दुकानों पर करीब एक माह पहले से ही ऑर्डर आने शुरू हो गए थे। हर दिन 150 से 200 जोड़ी तक कुर्ता पायजामा बनाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



रेडीमेड में स्लिम फिट बना पसंद
ईद पर यूं तो कुर्ता पायजामा का चलन अधिक है लेकिन परंपरा से हटकर युवा पीढ़ी इस बार ईद पर स्लिम फिट को भी काफी पसंद कर रही है। इसके चलते रेडीमेड कपड़ों के सभी प्रमुख शोरूमों में भी खरीदारों की भीड़ जुटी है। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता अखिलेश चंद्र शुक्ला कहते हैं कि यूं तो अलग-अलग ट्रेंड के कपड़े पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन स्लिम फिट कपड़े खरीदने का क्रेज ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें