फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सहालग में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, बढ़ेंगे बसों के फेरे

Sun, 20 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सहालग के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। अमेठी डिपो से चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, साथ ही बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन



अमेठी डिपो के पास निगम की 59 और तीन अनुबंधित बसें हैं। इनमें से कई बसें लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गोंडा व गोरखपुर रूट पर संचालित हैं। सबसे ज्यादा 15 बसें लखनऊ और प्रयागराज रूट पर चल रही हैं।


हालांकि चालकों व परिचालकों की कमी के चलते करीब 25 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि सहालग के मद्देनजर पांच अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां और भी बसें चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें