गौरीगंज (अमेठी)। गर्मी की छुट्टी में दिल्ली से घर आना व ड्यूटी पर लौटना परदेसियों के लिए चुनौती बना है। आरक्षित टिकट व कन्फर्म सीट नहीं मिलने से यात्रा करने के दौरान परेशान हो रही है। ऐसे में विभाग ने पद्मावत एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने को मंजूरी प्रदान की है।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने रविवार को प्रतापगढ़-दिल्ली तो सोमवार को दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने को मंजूरी दी है। अतिरिक्त कोच लगने के बाद ट्रेन 21 डिब्बों की हो गई है। वेटिंग के यात्रियों को जहां कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद बढसी है, वहीं अन्य यात्रियों को स्लीपर श्रेणी का आरक्षित टिकट आसानी से मिल सकेगा। इनसेट
देर से संचालित हुई ट्रेन
गर्मी में बेपटरी हुआ ट्रेनों का परिचालन का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पद्मावत एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज संगम समेत सभी ट्रेन करीब 30 मिनट से एक घंटे विलंब से संचालित हुई। ऐसे में गर्मी में यात्रियों को टे्रन की प्रतीक्षा करने में परेशानी उठानी पड़ी।
अतिरिक्त कोच लगने से मिलेगी सुविधा
पद्मावत एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को सुविधा होगी। लंबी दूरी की ट्रेन कुछ विलंब से संचालित हुई। प्रवीण सिंह-स्टेशन मास्टर