फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता : सांसद

Mon, 31 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद किशोरी लाल शर्मा।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई। इसमें सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और न्याय पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में लोगों से संवाद बढ़ाएं और संगठन की गतिविधियों को गति दें। उन्होंने पदाधिकारियों से आम लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। राष्ट्रीय सचिव और अमेठी प्रभारी वरुण चौधरी ने बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने और गांवों तक संगठन की गतिविधियां पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें