फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जांच थमते ही चालू हो गए पैरामेडिकल कॉलेज

Sun, 12 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में पैरामेडिकल कॉलेजों के नाम पर जारी फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज की धोखाधड़ी उजागर होने के बाद भी कुछ संस्थान मनमानी करते हुए दोबारा सक्रिय हो गए हैं। छात्रों को गुमराह कर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है।
विज्ञापन



19 सितंबर को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम आशीष सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी की टीम ने शहर में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई कॉलेज फर्जी पाए गए और कुछ बंद मिले। अंतू रोड पर संचालित एक कॉलेज बंद मिला, जबकि गोकुल भवन स्थित राम प्रताप मिश्र पैरामेडिकल कॉलेज का संचालक मौके से नदारद था। जांच में यह भी सामने आया कि इस कॉलेज के नाम पर शहर के 11 स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं, जबकि कॉलेज वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है।


छात्राओं और अभिभावकों को भ्रमित कर उनसे फीस के नाम पर हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। छापे के बाद कुछ दिन संस्थान बंद रहा, लेकिन मामला शांत होते ही दोबारा चालू कर दिया गया। शनिवार को अमेठी कस्बे में दो कमरों में चल रहे इस कॉलेज में दिखावटी कक्षाएं और प्रैक्टिकल कराए जाते देखे गए।
विज्ञापन




कॉलेज की छात्राओं आदर्श और शाकुती ने बताया कि वे रोजाना कॉलेज आती हैं। एक मैडम और एक सर पढ़ाते हैं, कभी-कभी प्रिंसिपल भी आते हैं। हफ्ते में दो दिन लैब में पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला सत्र है। बताया गया कि छात्रों को प्रतापगढ़ में पढ़ाई का भरोसा दिया जाता है, जबकि यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी की मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची में इसका नाम नहीं है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि जब भी फर्जी संचालन या लैब पाई जाएगी, कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें