फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.61 करोड़ से तिलोई के कूरा में बनेगा पंचायत उत्सव भवन

Wed, 11 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विधानसभा तिलोई के कूरा ग्राम पंचायत में 1.63 करोड़ रुपये से पंचायत उत्सव भवन बनेगा। पहली किस्त 70.50 लाख रुपये की पंचायत राज विभाग को मिल गई है। विभाग की ओर से निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया की जा रही है। इसके निर्माण के बाद ग्रामीणों को वैवाहिक आदि कार्यक्रम करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




जिले में 682 ग्राम पंचायतें हैं। गांव को आर्थिक व समृद्ध बनाने की पहल शासन स्तर से की जा रही है। इसके लिए सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का निर्माण पहले किया जा चुका है। अब जिले की चारों विधानसभा में एक-एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक पंचायत उत्सव भवन का लक्ष्य मिला था, जिसके लिए तिलोई के कूरा में जमीन का चयन किया गया है।
भवन में निजी गेस्ट हाउस की तरह चकाचौंध, आधुनिक और उत्कृष्ट व्यवस्थाएं होंगी।


इस भवन में मांगलिक कार्यक्रमों में जरूरी व आने वाले मेहमानों के लिहाज से सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। गांव के आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता बेटियों के विवाह पर अब कम खर्च होंगे। इसकी बुकिंग बेहद कम धनराशि में होगी। इससे संबंधित गांव की आय बढ़ेगी। निजी गेस्ट हाउस बुक करने की जरूरत नहीं होगी। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि कूरा गांव में पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए शासन की ओर से पहली किस्त मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें