फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऊंचगांव में 2.5 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन

Fri, 10 Oct 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। क्षेत्र के ऊंचगांव ग्राम पंचायत के निवासियों को अब निजी व सामाजिक आयोजनों के लिए मैरिज हाल की जरूरत नहीं होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत उत्सव भवन 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। विधायक निधि से बनने वाले इस भवन के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान गुड़िया चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से उत्सव भवन के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ऊंचगांव ग्राम पंचायत के बंजर खाते की जमीन उत्सव भवन के लिए आवंटित की गई है। प्रधान ने विधायक सुरेश पासी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक उत्सव भवन बनने से गांव और आसपास के लोगों को शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन और सस्ता स्थान उपलब्ध हो जाएगा।


गांव के राजेश चौहान, बद्री प्रसाद, महेश मिश्रा, रामभवन, सौरभ व मालती ने विधायक का आभार जताया है। विधायक सुरेश पासी ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें