फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएसी लेकर परची काटी, फिर भी नहीं मिला सिलिंडर

Wed, 08 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में सिलिंडर के लेने के लिए पर्ची लेते उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। जिले की प्रकाश गैस एजेंसी पर कार्रवाई से पहले हुई गड़बड़ी का खामियाजा करीब चार हजार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इन उपभोक्ताओं से डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) लेकर परची काट दी गई। नई व्यवस्था लागू होते ही इन उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने से इनकार कर दिया गया। जिससे पहले से परेशान लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के लिए करीब 10-12 दिनों से लोग एजेंसी के बाहर कतार लगाकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। मंगलवार को ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन में बनाए गए अस्थायी वितरण केंद्र पर उपभोक्ता दस्तावेज दिखाकर सिलिंडर मांगते रहे, लेकिन अभिलेखों में डाटा न होने से खाली हाथ लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा वे उपभोक्ता परेशान हैं जिनकी परची कट चुकी है। उन्हें नया डीएसी कोड जारी होने के लिए 20 से 25 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। कई घरों की रसोई ठप हो गई है और लोग लकड़ी या अन्य साधनों से खाना बनाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर सिलिंडर नहीं होने बावजूद डीएसी लेकर पर्चियां काटी गईं और सिस्टम में डिलीवरी दर्शा दी गई। कई उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन भुगतान किया। उन्हें न सिलिंडर मिला और न पैसा वापस हुआ।
सिलिंडर कैसे मिलेगा, कोई नहीं रहा बता

सरोज देवी ने बताया कि डीएसी देने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा जो सीधे धोखा है। गीता देवी 10 दिन से चक्कर लगा रही हैं, जबकि घर में चूल्हा ठंडा पड़ा है। रीना देवी ने ऑनलाइन भुगतान के बावजूद गैस न मिलने पर कार्रवाई की मांग की। कुसुम देवी ने कहा कि गरीब लोग बार-बार लाइन में लग रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन


तीन एजेंसियों से जोड़े गए उपभोक्ता
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि प्रकाश गैस एजेंसी पर कार्रवाई के बाद उसके करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को शशांक गैस एजेंसी रामगंज, शिवा शिखर संग्रामपुर और राजाराम गैस एजेंसी बारामासी से संबद्ध किया गया है। तीनों एजेंसियों को नियमानुसार सिलिंडर वितरण के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन व्यवस्था अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें