फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन घंटे विलंबित रही पद्मावत एक्सप्रेस

Tue, 23 Jul 2024 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बावजूद ट्रेनों के विलंबित रहने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर चलने वाली पद्मावत और उद्योग नगरी देरी से पहुची। पद्मावत अपने निर्धारित समय 6:56 बजे के स्थान पर 10:05 बजे पहुंची।
विज्ञापन


उद्योग नगरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:46 बजे के स्थान पर 8:56 मिनट पर दो घंटे 50 मिनट देरी से पहुंची। स्टेशन पर मौजूद यात्री राम कुमार, राजेश, किरन ने बताया कि ट्रेन के लेट होने से इस गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें किन्हीं कारणों से विलंब से संचालित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें