फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ढाई घंटे से विलंब से रहीं पद्मावत एक्सप्रेस व पंजाब मेल

Sun, 28 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बाद भी रूट की ट्रेनों का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी में ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों से प्रतिदिन दैनिक के साथ अन्य यात्री यात्रा करते है। रविवार को डाउन लालकुआ-हावड़ा व दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटा तो पद्मावत एक्सप्रेस व पंजाब मेल ढ़ाई घंटा विलंब से अमेठी पहुंची। जनता एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर दो घंटा, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 30 मिनट देर से संचालित हुई। अप साइड में भी मालदा टाउन- दिल्ली दो घंटा तो जनता एक्सप्रेस 30 मिनट तथा पंजाब मेल 20 मिनट से संचालित हुई, अन्य ट्रेन भी देरी से अमेठी पहुंची। ऐसे में ट्रेन पर सवार यात्रियों के साथ भीषण गर्मी में स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करना पड़ा।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों को समय से संचालित करने की कोशिश की जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेन क्रासिंग समेत अन्य कारण से कुछ विलंब से संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें