फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 2.55 करोड़ से चौड़ा होगा पचेहरी मार्ग

Sun, 30 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज-अठेहा मार्ग को पचेहरी से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण शीघ्र शुरू हो रहा है। लगभग एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए 2.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। इसके बाद विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। इसे 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन



यह मार्ग कंपोजिट स्कूल, विकास भवन और जिला पंचायत संसाधन केंद्र को जोड़ता है। आसपास के कई गांवों के निवासी इसी रास्ते से बाजार और टिकरिया पहुंचते हैं। सकरी सड़क के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के चौड़ीकरण के बाद समस्या कम होने की संभावना है। मार्ग निर्माण के साथ पांच वर्ष का अनुरक्षण भी निर्धारित किया गया है।


स्थानीय निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि चौड़ी सड़क से बाजार तक पहुंचना सरल होगा। ग्रामीण पंकज तिवारी ने कहा कि जाम से परेशानी अक्सर रहती है। चौड़ीकरण के बाद इस समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन



दुकानदार अजय सिंह का कहना है कि सड़क बेहतर होने पर ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही इसी मार्ग पर निर्भर है। निर्माण पूरा होने पर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, कर्मचारियों और यात्रियों के लिए रास्ता अधिक सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें