फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बादल छाए रहे, उमस ने किया बेहाल

Mon, 24 Aug 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं होने से जिले में उमस बढ़ गई। हवा में नमी के कारण गर्मी का असर बढ़ता गया। बाजार, घर और खेतों में लोग उमस से परेशान रहे। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह बादल छाए तो लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ती गई। शहर के बाजारों में दुकानदार पंखे चलाने के बावजूद गर्मी से परेशान रहे। दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि दुकान में बैठना मुश्किल हो रहा है। बाजार में आने वाले लोग भी ज्यादा देर रुकने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।

किसान रामलाल ने बताया कि खेत में काम करते समय पसीना अधिक निकल रहा है। बादल छाने पर बारिश की उम्मीद होती है, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बनी रहती है। गृहिणी सीमा देवी ने बताया कि घर में पंखा चलाने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। खाना बनाने और घरेलू काम करने में परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज के अनुसार आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें