जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अढनपुर निवासी ऊदल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 21 जुलाई की शाम वह अपने भाई इंद्रकुमार व अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ घर के समीप दुकान पर बैठे थे।
तभी गांव निवासी विपक्षी कुलदीप खड़ंजे पर नहा रहा था। उसका पानी बहकर दुकान के सामने जा रहा था। इसका उसने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर कुलदीप, उसकी बहन दीपा और पत्नी व मां ने मिलकर उन तीनों की पिटाई कर दी। जिससे तीनों जख्मी हो गए। घटना को लेकर एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।