फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज स्टेशन पर रैंप मॉडल ओवर ब्रिज निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए फुट ओवरब्रिज निर्माण का संचालन शुरू होने के बाद अब निशक्तों के लिए रैंप मॉडल ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। पुल निर्माण की जिम्मेदारी रेल विकास निगम को मिली है। निगम की ओर से नामित कार्यदायी संस्था ने रैंप मॉडल ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पुल तैयार होने के बाद निशक्त यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर जाने तथा कर्मचारियों को साइडिंग ट्रैक पर जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रेल महकमे की लिखित व वित्तीय स्वीकृति के बाद इन दिनों गौरीगंज रेलवे स्टेशन को तीन प्लेटफार्म में उच्चीकृत करने के साथ प्लेटफार्म संख्या दो व तीन से रेल संचालित करने के साथ गौरीगंज-जायस के बीच रेल ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। रेल लाइन दोहरीकरण का काम शुरू होने से पहले हुए सर्वे में पाया गया था कि गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज व निशक्तों के लिए अलग से रैंप मॉडल ओवरब्रिज बनाना होगा।
सर्वे रिपोर्ट मिलने व इसे मूलभूत आवश्यकता मानते हुए रेलवे ने इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए रेल विकास निगम को निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी है। रेलवे की ओर से जिम्मेदारी मिलने के बाद रेल विकास निगम ने कार्यदायी संस्था नामित कर निशक्तों के लिए रैंप मॉडल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

नए रैंप मॉडल ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद निशक्त यात्रियों के साथ ही अन्य यात्रियों को सामान लेकर प्लेटफार्म बदलने तथा कर्मचारियों को प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के साथ ही साइडिंग ट्रैक पर जाने में सहूलियत होगी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने स्टेशन पर निशक्त यात्रियों की सहूलियत के लिए रैंप मॉडल ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें