फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मानदेय का भुगतान न होने से सखियों में आक्रोश

Sat, 26 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करती भादर में कार्यरत समूह की महिलाएं। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
भादर। समूह सखी, बैंक सखी, केयरटेकर, स्वास्थ्य सखी और कृषि सखी के रूप में कार्य कर रहीं महिलाओं ने छह माह से एक वर्ष तक मानदेय का भुगतान न होने की शिकायत की है। आक्रोशित महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि कम मानदेय में कई समूहों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक कैडर करीब 15 समूहों का कार्य देखता है। अधिकांश काम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है। इसके लिए मोबाइल और इंटरनेट की जरूरत होती है। इसके बावजूद मोबाइल रिचार्ज की सुविधा नहीं मिलती। महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने की भी मांग की।

उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, आयुष्मान कार्ड बनवाने और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने की मांग की। ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल और हर माह रिचार्ज की सुविधा देने की भी मांग की। सभी कैडरों का मानदेय निश्चित समय पर डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजने की मांग की गई। इस मौके पर माधुरी, रंजना, सीता, प्रियंका, शीला, मीना, शिवकुमारी, सविता, हीरावती, राजकुमारी और सन्नो सिंह समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें