फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्दी-बुखार का प्रकोप, डेंगू के 11 संदिग्ध मरीज मिले

Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मौसम में हो रहे बदलाव का असर सेहत पर दिख रहा है। बुधवार को 11 मरीज ऐसे मिले हैं, जिनमें डेंगू जैसे लक्षण पाए गए हैं। इनका सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। उधर, बुखार के 315 व सर्दी के 319 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को डेंगू के 11 संदिग्ध मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी केस हिस्ट्री तैयार करने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। अक्तूबर माह में 156 मरीजों में 105 संदिग्ध व 50 कंफर्म डेंगू के मरीज निकले हैं। तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार खुले संयुक्त जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए 1028 मरीज पहुंचे। जिसमें 315 बुखार से पीड़ित रहे।

चलाया जा रहा रोकथाम अभियान
संचारी रोग के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि जिले में संचारी रोग से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में जल निकासी के लिए बनीं नालियों व जल भराव वाले स्थानों की सफाई कराकर एंटीलार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता और एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बरतें सावधानी
फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने कहा कि मौसम में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सुबह-शाम में ठंड से बचें। हल्के ऊनी कपड़े पहनें। पूरे बांह के शर्ट के साथ फुलपैंट पहनें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। मौसमी फल, सब्जी और गुनगुने पानी का सेवन करें। किसी प्रकार की शिकायत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें