भादर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर संसारीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक फिसलने से अशफाक (30) घायल हो गए। वह प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर के हनुमानगंज बाजार जा रहे थे। बताया गया कि अशफाक हनुमानगंज बाजार की एक दुकान पर रहते हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अशफाक ने हेलमेट पहन रखा था। इससे उनके सिर में चोट नहीं लगी।