फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत

Sat, 19 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमजद  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। दादरा गांव में शुक्रवार शाम अनियंत्रित बाइक प्राथमिक विद्यालय की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अमजद (30) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राज बहादुर सिंह उर्फ राजू (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी मुसाफिरखाना ले जाया गया, जहां अमजद को मृत घोषित कर दिया गया। राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दादरा निवासी मामी शायरा बानो ने बताया कि अमजद मूल रूप से सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के अहिरी मजरे सैनी गांव के रहने वाले थे, वह यहीं ननिहाल में रहते थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से मुसाफिरखाना जाने के लिए निकले थे। उनके साथ राजू भी थे।

गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां अमजद को मृत घोषित कर दिया गया। राजू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमजद ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर मामी शायरा बानो की आंखों से आंसू छलक पड़े। नानी किस्मतुल व मामा मकबूल भी गमगीन रहे।
विज्ञापन


सीओ अतुल सिंह ने बताया कि अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें