अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस का संचालन किया जा रहा है। ओटीएस तीसरे चरण की आखिरी तारीख 15 फरवरी निर्धारित की गई थी जिसे अब 28 फरवरी तक विस्तारित कर दिया गया है। शनिवार को आखिरी दिन की जानकारी होने के चलते दिन भर में कुल 910 लोगों ने ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया। इसी तरह दिन भर में कुल बकाया राजस्व एक करोड़ 10 रुपये जमा किए गए। बिजली चोरी के पांच मामले व कटे हुए बिजली कनेक्शन को दोबारा जोड़ने पर 16 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कुल 1603 कनेक्शन काट दिए गए।