फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद में जुटे संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले भर में अलग-अलग लोग व संगठन लॉकडाउन अवधि में अस्थाई रैन बसेरे में रखे गए लोगों के साथ जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं। ये लोग प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन व राहत किट वितरित करने के साथ ही पब्लिक से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में जिला प्रशासन के साथ संभ्रांत नागरिक व विभिन्न संगठन जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में जुट गए हैं। जिला प्रशासन सामुदायिक रसोई के माध्यम से लंच पैकेट तैयार कराकर अस्थाई रैन बसेरों में क्वारंटीन किए गए गैर प्रांतों से आए लोगों के साथ ही अन्य लोगों को वितरित करा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल गांवों में राहत किट बंटवा रहे हैं तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से भेजे गए किट का वितरण करने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह क्षेत्र को सैनिटाइज कराने के साथ लंच पैकेट व मास्क तो विभिन्न संगठन व संभ्रांत लोग जरूरतमंदों को लंच पैकेट के साथ राहत किट वितरित करा रहे हैं। वितरण के दौरान लोगों से घर में रहकर कोरोना संक्रमण से खुद के साथ परिवार व समाज को सुरक्षित करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें