फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं थम रहा ऑनलाइन हाजिरी का विरोध

Tue, 16 Jul 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट जाते ​शिक्षक।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों में आठ जुलाई से शुरू ऑनलाइन हाजिरी का विरोध बढ़ता जा रहा है। शिक्षक संगठन मांगें पूरी किए बिना योजना प्रभावी न करने की मांग कर रहे है। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों को समझाने में जुटा है। सोमवार को संयुक्त मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


आठ जुलाई से लागू ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक आमने-सामने हैं। शिक्षा विभाग जहां शिक्षकों को समझा-बुझाकर उन्हें ऑनलाइन हाजिरी के लिए राजी करने की कोशिश में जुटा है, वहीं शिक्षक इसके विरोध में मुखर हैं।

सोमवार को शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षक स्कूल में शिक्षण कार्य करने के बाद जामो तिराहे पर जुटे। तिराहे से जुलूस की शक्ल में निकले शिक्षक प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद एडीएम अर्पित गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति शिक्षकों की सेवा की परिस्थितियों के दृष्टिगत अव्यवहारिक बताते हुए निरस्त करने, 30 अर्जित अवकाश, हाफ डे सीएल, प्रतिकर अवकाश देने सहित कई मांगें शामिल की हैं। इस मौके पर विवेक शुक्ल, महेंद्र मिश्र, धीरेंद्र सिंह, श्रीराम सोनी, आशुतोष मिश्र व अर्चना शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

उधर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय नेतृत्व के अह्वान पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीएसए संजय कुमार तिवारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, शशांक शुक्ल, वीरेंद्र कुमार यादव, नागेंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ल, शिवकुश पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह, अविनाश शुक्ल व वशंवर्धन शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें