फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण पर भ्रम फैला रहे विपक्षी : मोहसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। इस वैश्विक महामारी को जीतने की सभी की सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है। सरकारें आती हैं जाती हैं। पक्ष हो या विपक्ष जनता के हर दुख दर्द में खड़ा होना चाहिए। कुछ लोग कोरोना टीकाकरण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन

उक्त बातें मंगलवार को शहर के श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कोविड टीकाकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कही।
मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 में जब मैं पहली बार अमेठी आया तो यहां की सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं। 60 वर्षों के शासनकाल में अमेठी इटली की राजधानी की तरह बननी चाहिए थी।
विज्ञापन

लेकिन अमेठी की जनता को सिर्फ छला गया। सांसद स्मृति ईरानी के नेतृत्व में साढ़े तीन वर्षों में अमेठी का जितना विकास हुआ है वह पिछले 50 सालों में नहीं हुआ।
वहीं सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता का अनुसरण करना चाहिए, पिताजी ने टीका लगवा लिया है।
कहा कि पूर्व की सरकारों ने पिछले कार्य काल में कोई भी इंतजाम नहीं किया था। इस वैश्विक महामारी में जहां हम लोग घरों में थे वहीं हमारे पीएम और सीएम वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जनता की सुरक्षा, विकास और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए दिन रात लगे रहे।
अधिकारी एवं कर्मचारी दिन रात एक कर जनता की सेवा किए। पीएम और सीएम के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। कोरोना जैसी महामारी को हम जीतने की स्थिति में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न संगठन सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने मौजूद लोगों और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से अपील की कि वह स्वयं टीका लगवाए और मुखिया होने के नाते अपने गांव के सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
मंत्री ने राम मंदिर के भूमि प्रकरण के सवाल के जवाब में कहां की यह उन्हीं लोगों की चाल है जो राम मंदिर नहीं बनने देना चाहते थे। कारसेवकों पर गोली चलवाकर एक पक्ष को ध्रुवीकरण करने की उनकी नीति है।
वह नीति अब नहीं चलेगी जनता सब जानती है। अमेठी से निकलकर मंत्री ने संग्रामपुर ब्लॉक में में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, एडीएम सुधीर रुंगटा, एएसपी विनोद कुमार पांडे, सीएमओ आशुतोष दुबे, एसडीएम महात्मा सिंह, वीडियो शशि कुमार तिवारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बांटे गए प्रमाण पत्र
प्रभारी मंत्री ने दोनों कार्यक्रम स्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ करते हुए वैक्सीनेशन कराने वाले युवाओं को समझाते हुए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने की नसीहत दी। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से पांच-पांच लाभार्थियों की गोद भराई और अन्नप्राशन कराया। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा कैटल शेड, पंचायती राज एनओएलबी, एनआरएलएम समूह के तहत चयनित महिला सदस्य बीसी सखी, सार्वजनिक शौचालय के संचालन हेतु एनआरएलएम के तहत आरएफ हेतु चयनित समूह, छह लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र, उद्यान विभाग के चार चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने परिसर में वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत पौधा रोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें