अमेठी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया गया है। छात्र-छात्राएं, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन केंद्र या छात्र आवंटन पर साक्ष्यों सहित ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रत्यावेदन 21 नवंबर तक संबंधित विद्यालय की आईडी से पोर्टल पर भेजना होगा। इसके बाद आपत्तियों पर विचार नहीं होगा।