अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में विभिन्न विभागों के ऑपरेशन के लिए 25 से अधिक मरीजों को डेट मिली है। बृहस्पतिवार से ऑपरेशन थिएटर संचालित होने की उम्मीद है। इसके बाद मरीजों को सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी।मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल बंद होने के बाद बीते 18 सितंबर के पूर्व मरीजों को ऑपरेशन के लिए डेट मिली थी। अस्पताल बंद होने के बाद समस्या खड़ी हो गई। अस्पताल तो खुला लेकिन अभी ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ऑपरेशन थिएटर की क्लीनिंग होने के साथ ही सैंपल लेकर रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बृहस्पतिवार से ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर में कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे। विदित हो कि अस्पताल बंद होने के पूर्व कई मरीजों को ऑपरेशन के संबंध में डेट मिली थी, लेकिन अस्पताल बंद होने के बाद ऑपरेशन अधर में लटक गया था। अस्पताल के बाद आपरेशन थियेटर संचालित होने से उन्हें सहूलियत मिल सकेगी।ऑपरेशन थिएटर मैनेजर ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऑपरेशन थिएटर संचालन के संबंध में टेक्निकल एवं अन्य रिपोर्ट आ गई है। बताया कि आर्थो, गायनी एवं अन्य विभागों से संबंधित पुराने व नए मरीजों को मिलाकर करीब 25 मरीजों को डेट मिली है।
संजय गांधी अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आपरेशन थियेटर की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार से ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरू हो जाएगा।