फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनौती बनी ऑनलाइन बुकिंग, ऑफलाइन वितरण पर रोक

Tue, 17 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित गैस एजेंसी पर लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब सिलिंडर की बुकिंग कराना भी लोगों की परेशानी बढ़ाने लगा है। सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों द्वारा संचालित ऑनलाइन सिस्टम की सुस्त रफ्तार से नए सिलिंडर की बुकिंग कराना भी उपभोक्ताओं के लिए चुनौती बन गया है। ऐसे में ऑफलाइन सिलिंडर देने पर लगी रोक से लोगों को एजेंसी के चक्कर काटने के बाद भी सिलिंडर की जगह निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन



सात मार्च को सिलिंडर के दाम में वृद्धि और नौ मार्च को व्यावसायिक सिलिंडरों के वितरण पर लगी रोक के बाद लोगों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के दौर से गुजरना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले तक घरेलू सिलिंडरों की होम डिलीवरी हो रही थी। साथ ही पासबुक के साथ सिलिंडर लेकर एजेंसी पहुंचने वालों को भी तुरंत भरा सिलिंडर मिल जा रहा था। इसके बावजूद एजेंसियों पर सिलिंडर लेने वालों को बढ़ती भीड़ को देखते हुए तेल कंपनियों ने बिना बुकिंग के सिलिंडर की डिलीवरी देने पर रोक लगा दी है। किल्लत को देखते हुए ही पूर्व में कभी कभार सिलिंडर लेने वाले भी अब अतिरिक्त बुकिंग कराने लगे हैं।


गौरीगंज स्थित गैस एजेंसी संचालक विजय किशोर तिवारी ने बताया कि जिले में गैस की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। खाड़ी युद्ध के कारण घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की कमी को लेकर सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अनुसार 15 मार्च तक गैस आपूर्ति पिछले माह के बराबर रही। आपूर्ति में किसी भी तरह की कोई कमी दर्ज नहीं हुई। इसके बावजूद बुकिंग संख्या में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है। अचानक बढ़ी बुकिंग व सिलिंडरों की मांग के कारण ही वितरण व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फैक्ट फाइल
उपभोक्ताओं का आंकड़ा
इंडियन गैस (आईओसीएल)
कुल उपभोक्ता : 3,21,063
उज्ज्वला योजना : 1,60,560
सामान्य श्रेणी : 1,60,503
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल)
कुल उपभोक्ता : 2,19,802

उज्ज्वला योजना : 75,518
सामान्य श्रेणी : 1,44,284
भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल)
कुल उपभोक्ता : 3,18,194
उज्ज्वला योजना : 66,509
सामान्य श्रेणी : 2,51,685
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें