अमेठी सिटी। मदरसों में अध्ययनरत छात्र परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर तक कर सकते हैं। इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं।
उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी (मुंशी, मौलवी) सीनियर सेकेंडरी (आलिम) कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं वर्ष 2024 के लिए आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित है।
वहीं, चालान जमा करने के लिए अंतिम तिथि आठ दिसंबर है। शुक्रवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि अंतिम तारीख निर्धारित होने की जानकारी सभी मदरसा संचालकों को दी गई है।