फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

Wed, 07 Aug 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
उमेश फाइल फोटो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देररात टांडा-बांदा हाईवे पर बाबूगंज टोल प्लाजा के पास दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी उमेश कुमार (28) सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। टांडा-बांदा हाईवे पर बाबूगंज टोल प्लाजा के पास सामने से आई दूसरी बाइक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश के साथ दूसरी बाइक सवार जामो थाने के लालपुर रामपुर नौरंगाबाद वंशराज व पूरे खुशियाल मजरे मऊ गांव निवासी अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि वंशराज और अरबाज को मंगलवार सुबह हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने मृतक उमेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उमेश की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मृतक उमेश ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें