फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीवन में हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए

Sat, 12 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के पहाड़गंज में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु ।- आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जब-जब पाप और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान भक्त की पुकार सुनकर अवतरित होते हैं। सत्य के साथ चलने वाले लोगों का भगवान भी साथ देते हैं, इसलिए जीवन में हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए। ये बातें गौरीगंज के पहाड़गंज गांव में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को अयोध्या धाम से पधारे प्रवाचक कृष्णानंद महाराज ने कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि आज के दौर में लोग झूठ, बुरी संगति और गलत रास्तों का सहारा लेकर सफलता की चाह रखते हैं, लेकिन भगवान सदैव सत्य के मार्ग पर चलने वालों का साथ देते हैं। श्रीराम कथा न केवल भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का परिचय कराती है, बल्कि हमें अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है।



उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति ही जीवन में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का सबसे सहज उपाय है। जो व्यक्ति सत्य और धर्म के साथ जीवन जीता है, उसके कष्ट स्वतः समाप्त हो जाते हैं और ईश्वर उसकी हर कदम पर सहायता करते हैं। प्रवाचक ने रामचरित मानस के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और मर्यादा में रहने का संदेश दिया। इस मौके पर विकास पांडेय, राम सजीवन मिश्र, विपिन मिश्रा, सुनील तिवारी, कमलेश पांडेय, माता प्रसाद शुक्ला, रोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें