फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छेड़छाड़ के आरोप में एक को तीन साल की कैद

Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को एसीजेएम सुल्तानपुर कोर्ट ने एक को दोषी मानते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जामो थाने में 2019 में सोनू सहित दो लोगों पर एक महिला ने घर में घुस कर नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच के बाद तत्कालीन दरोगा शिवशरण वर्मा ने आरोपपत्र दाखिल किया। मॉनीटरिंग सेल की प्रभावी के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई की गई। गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सोनू को छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का दोषी माना है।
विज्ञापन

न्यायालय ने उसे तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 6,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी मोनू को गाली-गलौज करने का दोषी करार देते हुए एक साल की कैद व एक हजार रुपये जुर्माने सजा सुनाई। एसपी डॉ इलामारन जी ने सजा सुनाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें