फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। थाना क्षेत्र के कैमा मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के माहेमऊ निवासी कमालुद्दीन (55) सोमवार शाम इसी थाना क्षेत्र के कैमा निवासी देवराज की श्रमिक पत्नी को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहे थे। कमालुद्दीन शाम करीब छह बजे वारिसगंज से रानीगंज मार्ग पर कैमा मोड़ के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे इसी थाना क्षेत्र के इमली गांव निवासी सलमान की बाइक से उनकी बाइक सामने से भिड़ गई।
दुर्घटना में कमालुद्दीन, श्रमिक महिला, सलमान और सलमान की बाइक पर बैठा पश्चिम गांव निवासी सूरज घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने श्रमिक महिला को छोड़ बाकी तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन घायलों को लखनऊ ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कमालुद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने कमालुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल सलमान और सूरज को लखनऊ ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें