अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता को परखने के लिए शनिवार को परिषदीय स्कूलों की जांच की गई। इसमें एक अनुदेशक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। एमडीएम किचन का का निरीक्षण करते हुए बच्चों को मानक के अनुसार भोजन वितरित करने का निर्देश दिया गया। शनिवार को जिला समन्वयक एमडीएम अरुण त्रिपाठी अचानक तिलोई के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरौता द्वितीय पहुंच गए। स्कूल में कार्यरत अनुदेशक गायत्री गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। एमडीएम की जांच करने के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरौता प्रथम,सिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर पवारा का निरीक्षण किया। रामपुर पवारा में शिक्षामित्र सुरेश कुमार यादव अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय पूरे हिरई, प्राथमिक विद्यालय खरगपुर के बाद शिवरतनगंज, कंपोजिट विद्यालय पेंडारा पहुंचे। शिक्षा मित्र प्रमोद कुमार अनुपस्थित मिले। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उसरहा तथा कंपोजिट विद्यालय सिंहपुर में एमडीएम वितरण का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट दी। अनुपस्थित तीनों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है। एमडीएम की गुणवत्ता प्रभावित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।