फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक निर्दलीय व दो आप सभासदों ने थामा भाजपा का दामन

Tue, 06 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पार्टी में शामिल कराते राजेश अग्रहरि।
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में निकाय चुनाव में जीते आम आदमी पार्टी के दो और एक निर्दलीय वार्ड सभासद ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में तीनों सभासदों को पार्टी में शामिल कराया गया।नगर पंचायत क्षेत्र में आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर तीन से मिथिलेश, वार्ड चार से कलावती और वार्ड नंबर सात से राकेश कुमार निर्दलीय चुनाव जीते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को राजेश मसाला फैक्टरी परिसर में तीनों सभासदों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन के प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल कराया गया। नगर पंचायत के तीन सभासदों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा की रीतियों, नीतियों व विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने तीनों सभासदों का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहना कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर देव प्रकाश पांडेय, गिरिजा शंकर शुक्ल, राकेश पांडेय, रवि प्रताप सिंह, अंजनी कुमार पांडेय, भूपेंद्र मिश्र, दिनेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें