फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव बाजार के समीप बुधवार रात निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

संग़्रामपुर के कटरा कसारा निवासी कमलेश जायसवाल (30) गांव के दिनेश कुमार यादव के साथ बुधवार देर शाम निमंत्रण गए थे। दोनों देर रात बाइक से घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में बड़गांव बाजार के समीप सामने से आ रही पिकअप से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया और दिनेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें