फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मो. अहमद (28) शुक्रवार दोपहर अपनी बाइक से बाजार के लिए निकला था। अहमद अभी चहेतीपुर मोड़ के पास पहुंचा ही था कि उसकी सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक सवार सीएचसी नहीं पहुंचा। लोगों की मानें तो उसे किसी निजी अस्पताल ले जाया गया है लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं थी। मौत की पुष्टि होने के बाद परिवारीजन अहमद का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें