फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेंगू का एक मरीज संक्रमित तो पांच मरीज मिले संदिग्ध

Mon, 23 Oct 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में डेंगू का डंक और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को 98 मरीजों की कार्ड एवं एलाइजा से जांच हुई। जिसमें एक मरीज डेंगू पॉजीटिव मिला। डेंगू के शेष पांच मरीज संदिग्ध पाए गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 442 मरीजों का उपचार हुआ। इनमें 137 मरीज बुखार से पीड़ित तो 46 मरीज जुखाम से पीड़ित मिले। वहीं ठंड से 40, खांसी के 44, लूजमोशन के 37, पेट दर्द के 23 समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले। चिकित्सकों द्वारा पीड़ित मरीजों का इलाज किया। डेंगू पॉजिटिव मिले मरीजों के गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया और आसपास के लोगों की जांच कर दवा किट उपलब्ध कराने के साथ ही ब्लड सैंपल लिया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने एक कनर्फ व पांच संदिग्ध डेंगू के मरीज होने की पुष्टि की है। बताया कि अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही गांव गांव टीमों को भेजकर लोगों की जांच एवं सैंपल लेकर उन्हें दवा किट उपलब्ध कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें