फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप और टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल

Sat, 20 Apr 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। टांडा-बांदा हाईवे पर शुक्रवार की देरशाम फुरसतगंज थाना क्षेत्र के हिमांचलपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप और टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना दोहरी गांव निवासी चालक अर्जुन दूबे (55) शुक्रवार की देरशाम फुरसतगंज से रायबरेली की तरफ सवारी लेकर जा रहा था। रास्ते में टांडा-बांदा हाईवे पर हिमांचलपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे पिकअप से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया। टेंपो पर सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

जब तक टेंपो को उठाया जाता तब तक उसके नीचे दबकर चालक अर्जुन दूबे की मौत हो गई। टेंपो से यात्रा कर रहे फुरसतगंज क्षेत्र के मोहइया केसरिया गांव निवासी उर्मिला (35) के साथ ही उसकी बेटी अंशिका (6), पुत्र अंश (12), सास रामलली (55), रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघिहा निवासी उषा (40) और उसकी बेटी रानी (16) घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सीएमओ रायबरेली को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
वहीं, हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ प्रवीण सिंह ने बताया कि पिकअप व टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पिकअप चालक फरार हो गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी जा रही है।अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें