फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक दिन की बारिश, एक फीट डूबा शहर

Mon, 04 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी तहसील परिसर में बारिश के बाद जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शनिवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश रविवार को भी जारी रही जिससे शहर एक फीट तक डूब गया। अगस्त के पहले सप्ताह की रिमझिम से मौसम भले ही सुहाना हुआ लेकिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की खामियां उजागर हो गईं।
विज्ञापन



अमेठी में एसडीएम आवास, तहसील, रजिस्ट्री दफ्तर, गंगागंज, रामलीला मैदान, एसडीएम कॉलोनी और वार्ड संख्या दो व चार में एक फीट तक पानी भर गया। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों की रात बेचैनी में बीती और कारोबार ठप हो गया। गौरीगंज में स्टेशन रोड, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, ओवरब्रिज मार्ग, चौक बाजार और सब्जी मंडी भी जलभराव की चपेट में आ गए।


नगर पालिका कार्यालय, तहसील परिसर और बस स्टेशन परिसर भी डूबे रहे। नालियों की समय पर सफाई न होने से बारिश का पानी गलियों में रुक गया। टीकरमाफी, तिलोई, गोसाईगंज, मुसाफिरखाना, संग्रामपुर और ठेंगहा के गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया। संग्रामपुर के पूरे भिच्छुक मिश्र गांव में रमेश मिश्र के मकान में दोबारा पानी भर गया। पिछली बारिश में गिरे मकान की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन



सरुवावां के अंगून का पुरवा में रामदेव यादव के घर पर बिजली गिरने से मकान, जेनरेटर, बाइक, चारा और अनाज बर्बाद हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर पानी से घिर गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जलनिकासी न होने से कई मोहल्लों में पानी निकालने में घंटों लग रहे हैं। नागरिकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें